फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers are tangled in crop registration, running around offices, BKE state president Lakhwinder Aulakh raised the issue

Sirsa News: फसल पंजीकरण की उलझन में किसान, दफ्तरों के काट रहे चक्कर, बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर औलख ने उठाया मुद्दा

Thu, 24 Sep 2026 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 24 Sep 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers are tangled in crop registration, running around offices, BKE state president Lakhwinder Aulakh raised the issue
कालांवाली में फसल पंजीकरण में आ रही दिक्कतों को लेकर एसडीएम कार्यालय में रोष जताते किसान।
कालांवाली। फसल पंजीकरण में आ रही दिक्कतों को लेकर किसानों ने कालांवाली एसडीएम कार्यालय में रोष जताया। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने किसानों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतों के कारण किसान परेशान हैं। हरियाणा में फसल खरीद के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल का उपयोग होता है।
विज्ञापन

औलख ने बताया कि 31 जुलाई 2026 तक पंजीकरण से वंचित किसानों के लिए 11 सितंबर को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा भवन में अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इसमें पोर्टल खोलने का आश्वासन दिया गया था। उनके अनुसार 21 से 27 सितंबर तक पोर्टल खोलने के बजाय एसडीएम कार्यालयों में आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 24 सितंबर दोपहर तक कालांवाली एसडीएम कार्यालय में करीब 1100 किसानों के आवेदन प्राप्त हो चुके थे। इनमें से करीब 160 किसानों का ही पंजीकरण हो पाया था। उनका दावा है कि सैकड़ों किसान 21 सितंबर से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औलख ने कहा कि उन्होंने उपायुक्त सिरसा से भी इस मामले में बात की है। उन्हें सभी प्राप्त आवेदनों का पंजीकरण करने का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि किसान पकी फसल संभालने के साथ पंजीकरण और खाद के लिए कतारों में लग रहे हैं। प्रशासन लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा करे और पात्र किसानों की फसल का पंजीकरण सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed