{"_id":"6898a5c226af21a15b07fea9","slug":"video-tiranga-yatra-in-rohtak-2025-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों से गूंजा लाखनमाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों से गूंजा लाखनमाजरा
तिरंगा केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, यह देश की आत्मा, स्वाभिमान व बलिदानों का जीवंत प्रतीक है। तिरंगे के तीनों रंग की पट्टियां हमें जीवन में साहस, शांति और समर्पण के तीन मूलमंत्र देती हैं। यह कहना भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणिंद्रनाथ शर्मा का। वे रविवार को पार्टी की ओर से लाखनमाजरा मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में बोल रहे थे। यह यात्रा मुख्य चौक से प्रारंभ होकर मुख्य गली, लुक्खड़ चौक, बाजार से होते हुए ऐतिहासिक गुरुद्वारे तक पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय व देशभक्ति गीतों से पूरा नगर गूंज उठा।
उन्होंने कहा कि जब यह तिरंगा हवा में लहराता है, तो यह केवल रंगों का नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों, उम्मीदों और संघर्षों का प्रतीक बन जाता है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस तिरंगे की गरिमा को बनाए रखें। इसकी प्रेरणा से अपने कर्तव्यों का पालन करें। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल ध्वज फहराना नहीं, बल्कि हर दिल में राष्ट्रभक्ति की ऐसी लौ जलाना है जो कभी बुझ न सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।