Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Sanitation workers in Rohtak burn copies of government order; remain firm on the May 13 agreement.
{"_id":"6a9bc9f07f17efd1fa020689","slug":"video-sanitation-workers-in-rohtak-burn-copies-of-government-order-remain-firm-on-the-may-13-agreement-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में सफाई कर्मचारियों ने फूंकी सरकारी आदेश की प्रतियां, 13 मई के समझौते पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में सफाई कर्मचारियों ने फूंकी सरकारी आदेश की प्रतियां, 13 मई के समझौते पर अड़े
नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को सरकार के आदेशों की प्रतियां फूंककर विरोध जताया। सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को 5 सितंबर तक काम पर लौटने के आदेश दिए थे। लेकिन कर्मचारी शनिवार को भी हड़ताल पर रहे।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार के साथ हुए 13 मई के समझौते के अनुसार उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। शनिवार को लगातार 31वें दिन भी नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही।
इस दौरान कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की और कहा कि सरकार वादा खिलाफी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि दमनकारी नीति से आंदोलन दबने वाला नहीं है। हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।