Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Talent in music showcased on the second day of divisional-level Children's Day competitions in Rohtak
{"_id":"6b07da90d0a1f03d590ff646","slug":"video-talent-in-music-showcased-on-the-second-day-of-divisional-level-childrens-day-competitions-in-rohtak-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में मंडलस्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन संगीत में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में मंडलस्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन संगीत में दिखाई प्रतिभा
बाल भवन में चल रही मंडलस्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन वीरवार को विद्यार्थियों ने संगीत में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुलिस लाइन स्थित बाल भवन के प्रांगण में इस आयोजन में रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, सोनीपत और झज्जर जिले के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
दूसरे दिन समूह गायन और एकल गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों ने भक्ति, देशभक्ति और लोकगीतों पर आधारित मधुर प्रस्तुतियां दीं। उनकी सुर-ताल और लयबद्ध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खुंडिया ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी प्रतिभा को मंच देती हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक रुचि बढ़ती है। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिताएं 27 नवंबर तक चलेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।