Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Qawwali performance captivates the audience in Rohtak; 'Abhirang-2026' to conclude today
{"_id":"6afebf76607045698b0e9d38","slug":"video-qawwali-performance-captivates-the-audience-in-rohtak-abhirang-2026-to-conclude-today-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में कव्वाली की प्रस्तुति ने बांधा समां, आज अभिरंग-2026 का होगा समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में कव्वाली की प्रस्तुति ने बांधा समां, आज अभिरंग-2026 का होगा समापन
जाट कॉलेज में आयोजित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय जोनल युवा महोत्सव ‘अभिरंग-2026’ का वीरवार को तीसरा और अंतिम दिन है। महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, नाटक और कला की विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, कव्वाली की प्रस्तुति ने समां बांध दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव का समापन आज शाम पांच बजे होगा। समापन समारोह में रोहतक के उपायुक्त एवं मुख्य अतिथि सतबीर सिंह शिरकत करेंगे। वहीं, एसडीएम रोहतक आशीष के. वशिष्ठ अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव में रोहतक, सोनीपत और झज्जर जोन के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।