{"_id":"6afff5193136257f9804b377","slug":"major-road-accident-on-the-jammu-katra-highway-three-members-of-the-same-family-killed-five-injured-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: जम्मू-कटरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: जम्मू-कटरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पांच घायल
Fri, 20 Nov 2026 12:52 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:52 PM IST
सार
रोहतक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कटरा हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान कर्मजीत कौर सिंधु, पवनधीर सिंधु और अमरिंद्र सिंधु के रूप में हुई है। बता दें कि मरने वालों में माता-पिता और बेटा शामिल है।
विज्ञापन
तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
