{"_id":"6ab156d6752643764008c440","slug":"video-rohtak-students-at-iti-took-an-organ-donation-pledge-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: आईटीआई में विद्यार्थियों ने ली अंगदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: आईटीआई में विद्यार्थियों ने ली अंगदान की शपथ
रोहतक। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोहतक में सोमवार को अंगदान शपथ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने अंग व ऊतक दान करने की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजपाल सिंधु ने कहा कि अंगदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। एक व्यक्ति का अंगदान कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं अंगदान का संकल्प लें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज भी जागरूकता की कमी के कारण कई लोग अंगदान से पीछे हट जाते हैं, जबकि एक संकल्प से किसी की जिंदगी बच सकती है। अभियान का उद्देश्य युवाओं में मानवता, सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में संस्थान के सभी अनुदेशक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।