{"_id":"6adf9b1b2cce149097082303","slug":"video-rohtak-cm-saini-makes-a-surprise-visit-to-rohtak-keeps-his-distance-from-the-media-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: अचानक रोहतक पहुंचे सीएम सैनी, मीडिया से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: अचानक रोहतक पहुंचे सीएम सैनी, मीडिया से बनाई दूरी
रोहतक। कांग्रेस की 01 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली से पहले भाजपा हरियाणा के तीन जिलों में बड़ी पदयात्राएं निकाल कर विरोध जताएगी। सीएम नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता खुद इनका नेतृत्व करेंगे। अचानक रोहतक पहुंचकर सीएम सैनी ने इस प्रदर्शन की तैयारी की समीक्षा की। हालांकि, इस मामले में उन्होंने कुछ भी साफ-साफ बोलने से परहेज किया। सोमवार दोपहर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय मंगल कमल में प्रेसवार्ता कर रहीं थीं कि अचानक पुलिस के पहुंचने से गहमागहमी बढ़ गई। पुलिस ने कार्यालय की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी, तब पता चला कि अचानक से सीएम नायब सिंह सैनी शाम को रोहतक पहुंच रहे हैं। भाजपा नेताओं को भी कार्यक्रम की पहले से कोई जानकारी नहीं थी।
शाम को सीएम नायब सिंह सैनी बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचे। वहां से तिलियार पर्यटन केंद्र पर पहुंचकर पार्टी व अफसरों की मीटिंग ली। कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया। इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने बंद कमरे में पदाधिकारियों की बैठक ली। बाद में लौटते समय उन्होंने मीडिया में कुछ भी बयान नहीं दिया। हाथ जोड़कर बस इतना कहा कि जल्द ही रोहतक आऊंगा। इसके बाद वह वहां से निकल गए। 31 को रोहतक में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे नायब सिंह सैनी प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक ने बताया कि 31 अक्तूबर को रोहतक में होने वाली पदयात्रा का नेतृत्व सीएम नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता संयुक्त रूप से करेंगे। पदयात्रा सुबह 8 बजे सीआर पॉलीटेक्निक से शुरू होकर मेडिकल मोड़, डी-पार्क, बजरंग भवन, अशोका चौक होते हुए नेताजी सुभाष चौक पर समाप्त होगी। जिसमें 20 हजार कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य रखा गया है। रोहतक पदयात्रा के प्रभारी व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने बताया कि पदयात्रा में रोहतक, भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, हिसार व हांसी जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि हमारा कार्यक्रम पहले से ही तय है, इसमें कांग्रेस की 01 नवंबर की महारैली को ध्यान में नहीं रखा गया है।
कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले भाजपा की तीन पदयात्राएं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि भाजपा 30 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र, 31 को रोहतक और 01 नवंबर को फरीदाबाद में पदयात्रा निकाल कांग्रेस के एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर जनता के सामने हकीकत रखेंगी। 01 नवंबर को ही नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने महारैली आहूत कर रखी है। ऐसे में अचानक भाजपा भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। राजनीति के जानकार भाजपा के इस कदम को कांग्रेस की महारैली से जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि भाजपा महारैली से पहले ही यह माहौल बनाना चाहती है कि कांग्रेस के आरोप निराधार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।