Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Retired employees staged a protest in Rohtak, demanding the protection of their pensions
{"_id":"6abb783146c6a782f20eb831","slug":"video-retired-employees-staged-a-protest-in-rohtak-demanding-the-protection-of-their-pensions-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में रिटायर्ड कर्मचारियों ने दिया धरना, पेंशन बचाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में रिटायर्ड कर्मचारियों ने दिया धरना, पेंशन बचाने की उठाई मांग
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को पेंशनरों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। सुबह 10 बजे अनेक पेंशनर एकजुट होकर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला प्रधान जगपाल सांगवान ने कहा कि केंद्र सरकार वैलिडेशन एक्ट वापस ले और 18 माह के बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान करे। पेंशन खैरात नहीं, बल्कि वर्षों की सेवा का संवैधानिक अधिकार है।
उन्होंने कहा कि 8वें वेतन आयोग का लाभ पेंशनरों पर समान रूप से लागू हो, बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी की जाए और कम्यूटेशन की कटौती 11 वर्ष में की जाए। वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा सुविधाएं और न्यायालयों के फैसलों को जनरलाइज करने की मांग भी उठाई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो 12 दिसंबर को दिल्ली में बड़ी रैली की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।