{"_id":"6abb70387a040e7ca70c0165","slug":"dheeraj-kundu-murder-case-villagers-ready-for-last-rites-khap-chief-claims-woman-killed-youth-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरज कुंडू हत्याकांड: ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए तैयार, खाप प्रधान का दावा महिला ने की युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरज कुंडू हत्याकांड: ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए तैयार, खाप प्रधान का दावा महिला ने की युवक की हत्या
Tue, 29 Sep 2026 01:30 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:30 PM IST
सार
एसपी से मिलने के बाद कुंडू ने लघुसचिवालय परिसर में ही मीडिया के सामने खुलासा किया कि वे पुलिस की जांच से संतुष्ट है। दावा किया कि आरोपी महिला सुनीता ने ही धीरज की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है। वह शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
टिटौली गांव के युवक धीरज कुंडू की हत्या का राज ग्रामीणों ने खुलने का दावा किया है। मंगलवार को एसपी से मिलकर आए कुंडू खाप के प्रधान जयबीर कुंडू ने मीडिया के सामने केमरे पर कहा कि महिला ने ही युवक की गला दबाकर हत्या की है। जल्द पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। वे शाम तक शव का अंतिम संस्कार कर देंगे।
विज्ञापन
शनिवार की रात टिटौली निवासी 25 वर्षीय धीरज कुंडू अचेत हालत में शहर के प्रवेश नगर में किराए के मकान में मिला था। रात करीब 12 बजे लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली महिला सुनीता उर्फ स्वीटी ने कॉल करके पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। पुलिस ने धीरज को पीजीआई में दाखिल कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। धीरज के पिता ने आरोप लगाया था महिला सुनीता उर्फ स्वीटी ने ही उसके बेटे की गला दबाकर या फांसी पर लटकाकर हत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली। सोमवार को टिटौली के ग्रामीण एसपी से मिले और मामले की जांच सीआईए पुलिस से कराने की मांग की। साथ चेताया कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मंगलवार को फिर कुंडू खाप के प्रधान जयबीर की अध्यक्षता में ग्रामीण एसपी से मिले।
विज्ञापन
एसपी से मिलने के बाद कुंडू ने लघुसचिवालय परिसर में ही मीडिया के सामने खुलासा किया कि वे पुलिस की जांच से संतुष्ट है। दावा किया कि आरोपी महिला सुनीता ने ही धीरज की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है। वह शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हैं। पूरे मामले को लेकर पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बोल रही है। ऐसे शाम तक पूरी वारदात का खुलासा हो सकता है।