{"_id":"6abad83c112d52103509b98a","slug":"congress-members-took-out-a-march-alleging-vote-theft-rohtak-news-c-197-1-snp1003-161429-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वोट चोरी के आरोप में कांग्रेसियों ने निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वोट चोरी के आरोप में कांग्रेसियों ने निकाला मार्च
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गोहाना रोड पर लघु सचिवालय के बाद पुतला फूंकते कांग्रेसी। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। कथित वोट चोरी और निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोर्ट परिसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान भी मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने आरोप लगाया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद वोट प्रतिशत के आंकड़ों में असामान्य बढ़ोतरी हुई और कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने दावा किया कि औसतन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 15 हजार वोट बढ़ाए गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन में ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया, विधायक इंदूराज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, सुखबीर फरमाना समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।