{"_id":"68b05c14c80af57f1c065298","slug":"video-municipal-employees-union-rohtak-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: सात माह बाद प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच मतभेद दूर, बिड़लान ने माना शंभू को प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: सात माह बाद प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच मतभेद दूर, बिड़लान ने माना शंभू को प्रधान
नगर पालिका कर्मचारी संघ की निगम इकाई के प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच सात माह सुलह हो गई है। निगम स्थित कार्यालय में दोनों ने एक-दूसरे से न केवल हाथ मिलाया बल्कि गले मिलकर शिकवे दूर किए। पूर्व प्रधान संजय बिड़लान बोले, शंभू टांक ही कर्मचारियों के अब एकमात्र प्रधान हैं। टांक भी संजय बिड़लान के केस को लेकर निगम आयुक्त से मिले और उनको ड्यूटी ज्वाइन कराने का आग्रह किया।
निगम इकाई का 13 फरवरी को चुनाव हुआ था। चुनाव में शंभू टांक ने एक दशक से जमे पूर्व प्रधान संजय बिड़लान को हराकर अप्रत्याशित जीत हासिल की थी। तभी से दोनों पक्षों के बीच तालमेल नहीं था। सफाई कर्मियों का वेतन रोकने पर अगस्त माह के पहले सप्ताह में दोनों पक्षों ने निगम कार्यालय में अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग प्रदर्शन किया था। एक दिन पहले प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुसांमड, प्रदेश महासचिव मांगेराम तिगरा, प्रदेश वरिष्ठ उप महासचिव सुनील चंदेलिया व प्रदेश संगठनकर्ता राजपाल बहादुरगढ़ रोहतक पहुंचे। दोनों पक्षों के साथ कार्यालय में बैठक की और शिकवे दूर करवाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।