{"_id":"68de7891c9ca6dbb81019ec7","slug":"video-mla-aditya-chautala-slams-congress-2025-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: विधायक आदित्य चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: विधायक आदित्य चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर बोला हमला
इनेलो के डबवाली से विधायक आदित्य चौटाला का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के कहने पर विधानसभा में विपक्ष के नेता बनाए गए हैं। वे गुरुवार को कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल हुए मंजीत कन्हेली के फार्म हाउस पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता समझ गई है कि पिता-पुत्र ने कैसे भाजपा की सरकार बनवाई। इसलिए आने वाला समय इनेलो का है और लोग पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर की रोहतक में हुई इनेलो की रैली के बाद हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाया गया है।
हुड्डा पिता-पुत्र ने प्रदेश के अंदर कांग्रेस के कई नेताओं को ठिकाने लगा दिया है। कांग्रेस नेता संपत सिंह को लेकर आदित्य चौटाला ने कहा कि वे चौधरी देवीलाल का सम्मान करने वाले नेता हैं इसलिए उनके पार्टी में आने से लोगों का भला ही होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।