{"_id":"693d7f902aa4e53ba1021ec8","slug":"video-kavita-won-gold-and-silver-medals-at-the-national-shooting-championship-2025-in-rohtak-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में कविता ने स्वर्ण व रजत पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में कविता ने स्वर्ण व रजत पदक जीते
दिल्ली में 11 दिसंबर को संपन्न हुई 6वीं पैरा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में रोहतक की कविता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक अपने नाम किया। पदक जीत कर अकादमी में पहुंचने पर कविता का जोरदार स्वागत किया गया।
पीजीआई में कार्यरत कविता ने शूटिंग में बड़ा मुकाम हासिल कर खुद को साबित किया। साथ ही कड़ी मेहनत व मजबूत इरादों से हर लक्ष्य पाने का संदेश दिया। कविता ने अपनी जीत का श्रेय पति दिनेश कुमार व कोच को दिया है। भावुक होते हुए इस शूटिंग खिलाड़ी ने कहा कि पैरों से लाचार थीं लेकिन पति व कोच ने हर कदम पर हौसला दिया। इस सफर में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। यह सफलता अपनों के विश्वास की जीत है।
कोच संदीप नेहरा ने कहा कि कविता मेहनती खिलाड़ी है। उनकी मेहनत को देखकर अकादमी के अन्य खिलाड़ियों को भी हौसला मिला है। आने वाले समय में यह खिलाड़ी देश के लिए ओलंपिक में भी पदक लाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।