{"_id":"693ae55affb50b6ede086116","slug":"video-ig-samardeep-met-the-family-members-of-rohit-dhankhar-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: रोहित धनखड़ के परिजनों से आईजी समरदीप ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: रोहित धनखड़ के परिजनों से आईजी समरदीप ने की मुलाकात
पैरा पावर लिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित धनखड़ हत्याकांड को लेकर आईजी समरदीप सिंह वीरवार को हुमायूंपुर गांव पहुंचे। परिवार व गांव की महिलाओं ने कहा कि अगर सांसद या विधायक का बेटा होता तो 24 घंटे में पुलिस आरोपियों को पकड़कर जेल भेज चुकी होती। यह गरीब का बेटा है। ग्रामीणों को सड़क पर आने के लिए मजबूर न किया जाए। आईजी ने कहा कि वे डीजीपी ओपी सिंह व विभाग का संदेश लेकर आए हैं। पुलिस परिवार के साथ है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 27 नवंबर को रोहित धनखड़ एक शादी समारोह में दोस्त बौंद कलां निवासी जतिन के साथ भिवानी के गांव रेवाड़ी खेड़ा गांव में गया था। वहां पर बरातियों से कहासुनी हो गई। वापस लौटते समय रोहित व जतिन पर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। दो दिन बाद पीजीआई में उसकी मौत हो गई। भिवानी के सदर थाने में केस दर्ज है लेकिन अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। नौ दिसंबर को धनखड़ खाप व ग्रामीण परिजनों के साथ डीजीपी ओपी सिंह से पंचकूला मिले थे। डीजीपी ने आईजी रोहतक समरदीप सिंह को परिजनों से मुलाकात कर सुरक्षा का आश्वासन देने के लिए कहा था। इसी के चलते आईजी गांव में पहुंचे और परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। साथ में डीएसपी सांपला संदीप मलिक व आईएमटी थाना पुलिस भी रही।
रोहित हत्याकांड को पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है। पूरा विभाग परिवार के साथ खड़ा है। भिवानी पुलिस की सीआईए की तीन टीम के साथ साइबर सेल की विशेष टीम के अलावा गुरुग्राम एसटीएफ से भी मदद मांगी है। आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा। -समरदीप सिंह, आईजी रोहतक रेंज
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।