{"_id":"69f1b2cf5af77305e9033004","slug":"video-female-students-learn-traffic-rules-at-police-workshop-in-rohtak-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में पुलिस की पाठशाला में छात्राओं ने जाने यातायात नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में पुलिस की पाठशाला में छात्राओं ने जाने यातायात नियम
अमर उजाला की ओर से सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। यहां छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, नशे से बचाव के साथ परिवहन नियमों की जानकारी दी गई। डीएसपी हेडक्वार्टर रवि खुंडिया ने कहा कि परिवहन नियम सभी के लिए हैं।
यह नियम परिवहन व्यवस्था बनाने के साथ जीवन भी सुरक्षित बनाता है। इसलिए सड़क पर चलते समय नियमों का पालन जरूर करें। साइबर सेल से पीएसआई सोनू ने छात्राओं को सोशल मीडिया के संयमित इस्तेमाल की सलाह दी। नशा मुक्त भारत की रोहतक टीम से एएसआई मोहन सिंह ने नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए इनसे बचने की जानकारी दी।
यातायात परिवहन से सब इंस्पेक्टर अमर कटारिया ने गीत के जरिए अपना संदेश दिया। सैनी संस्था प्रधान अवनीश सैनी, धर्म सिंह सैनी, बुधराम सैनी, जगदीश कुमार सैनी, रविंद्र कुमार सैनी, नफे सिंह, डॉ. राजेश सैनी, ऋतु सैनी, नीलम सैनी, भीम सिंह पंवार समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।