{"_id":"68b708270fb46e382b0815a6","slug":"video-farmers-protest-for-plot-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: प्लॉट के लिए चार गांव के किसानों ने आईएमटी में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: प्लॉट के लिए चार गांव के किसानों ने आईएमटी में किया प्रदर्शन
आईएमटी के लिए एचएसआईआईडीसी को अपनी जमीन देने वाले 753 किसानों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। एचएसआईआईडीसी कार्यालय में खेड़ी साध, बालियाना, खरावड़, नौनंद के किसानों ने प्लाटों का ड्रा इकट्ठा व जल्द कराने की मांग की। यहां नारेबाजी कर एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
मंगलवार सुबह प्रदर्शनकारी किसान आईएमटी में एचएसआईआईडीसी कार्यालय के सामने इकट्ठा हुए। यहां रिहायशी प्लाटों के लिए आवाज उठाते हुए नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि आईएमटी के लिए हमारी जमीन अधिग्रहित की गई थी। उस समय हमें प्लाट देने का प्रावधान किया गया था। पिछले 13 साल से हम प्लाट का इंतजार कर रहे हैं। अब तक प्लाट नहीं मिला है। इसके लिए ड्रा नहीं निकाला जा रहा है। यही नहीं, ड्रॉ के लिए नियमों में बदलावा किया जा रहा है। इसके तहत प्लाट छोटे व कम करने के साथ कोने वाले प्लाट नहीं दिए जा रहे हैं। इसका किसान विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा फरवरी 2024 में किसान अपने हिस्से की दस प्रतिशत राशि विभाग में जमा करा चुके हैं। वर्ष 2013-14 में प्लाटों के लिए आवेदन किए थे। इनका अब तक महकमे ने ड्रा नहीं निकाला है। इसके लिए किसान प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मैनेजिंग डायरेक्टर एचएसआईआईडीसी पंचकूला समेत अनेक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इसीलिए विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा है। अब भी सुनवाई नहीं हुई तो किसान आईएमटी में धरना देने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर अनेक किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।