{"_id":"6a982904951b67ad9205b361","slug":"video-congress-stages-protest-in-support-of-rahul-gandhi-submits-memorandum-to-sp-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का हल्ला-बोल, एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का हल्ला-बोल, एसपी को सौंपा ज्ञापन
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:17 PM IST
Link Copied
रोहतक। राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में रोहतक में कांग्रेस एससी सेल ने बुधवार को कांग्रेस भवन से लेकर लघु सचिवालय जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
प्रदेशाध्यक्ष मनोज बागड़ी ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस मंच से भाषण दिया था, भाजपा और आरएसएस के लोगों ने गंगाजल से उसका शुद्धिकरण किया। इससे दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। यह मनुवादी मानसिकता को दर्शाता है।
बागड़ी ने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी ने इस कृत्य के खिलाफ आवाज उठाई तो भाजपा-आरएसएस ने उल्टा उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। यह पूरी तरह गलत है। कांग्रेस ने मांग की है कि राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर तुरंत वापस ली जाए और मंच का शुद्धिकरण करने वाले भाजपा-आरएसएस के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इसको लेकर देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।