Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Rohtak double murder: Encounter with accused of killing father and son, two criminals injured by bullets
{"_id":"690ef8808ebcb4b6f403ca2a","slug":"rohtak-double-murder-encounter-with-accused-of-killing-father-and-son-two-criminals-injured-by-bullets-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक डबल मर्डर: बाप-बेटे की हत्या के आरोपियों से मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक डबल मर्डर: बाप-बेटे की हत्या के आरोपियों से मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल
रोहतक के गांव बलियाना में शनिवार सुबह उस वक्त दहशत फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने बाप-बेटे की गोलियों से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान धर्मवीर उर्फ टिल्लू और उसके बेटे दीपक के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पिता-बेटे के डबल मर्डर के आरोपियों के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई है। सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के झरोठी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार देर शाम पुलिस और हत्यारोपियों में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। घायल रोहतक के गांव बलियाना निवासी हिमांशु (19) और सन्नी (19) है। दोनों सुबह रोहतक में हुए दीपक और उसके पिता धर्मवीर मर्डर केस में वांछित आरोपी हैं। हत्या की सूचना मिलने पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सोनीपत की टीम ने खरखौदा इलाके में घेराबंदी की थी। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से जिंदा राउंड और एक हथियार बरामद किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।