फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Water shortage in makdauli klan

Rohtak News: मकड़ौली कलां में 34 साल से नहरी पानी नहीं पहुंचने पर की शिकायत

Fri, 11 Sep 2026 03:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Water shortage in makdauli klan
04-रोहतक के मकड़ौली में नहरी पानी की पहुंच न होने से सूखे धान के खेत। स्रोत : किसान
रोहतक। मकड़ौली कलां में 34 साल से नहरी पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा है। इस समस्या को लेकर किसान हनवंता सिंह ने जिला उपायुक्त को शिकायत दी है। उन्होंने मकड़ौली माइनर के लेफ्ट के पक्के खाल को दुरुस्त करवाने की मांग की। हनवंता सिंह ने भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण को इसका कारण बताया। उनकी 80 बीघा जमीन मकड़ौली माइनर के मोगा नंबर 13500 लेफ्ट पर है। 1952 की चकबंदी के बाद से 4 एकड़ जमीन नहरी पानी से वंचित है। 1992 में सिंचाई विभाग द्वारा पक्के खाल के निर्माण में अनियमितता हुई। इससे 60 बीघा जमीन नहरी पानी से वंचित हो गई। किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई। 14 साल तक शिकायतें दी गईं। इसके बाद 2006 में दोबारा खाल का निर्माण हुआ। लेकिन ठेकेदार ने फिर घटिया सामग्री का उपयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed