{"_id":"6ac7a3bb78af92b45e0d683b","slug":"video-rewari-polices-major-step-for-womens-safety-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेवाड़ी पुलिस का बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेवाड़ी पुलिस का बड़ा कदम
रेवाड़ी। महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल देने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। पुलिस ने शहर में पांच अत्याधुनिक पिंक राइडर्स तैनात किए हैं। वीरवार को लघु सचिवालय परिसर से सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपिका अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर इन महिला स्कूटी गश्ती दलों को रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ मनचलों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करना है।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी
पिंक राइडर्स शहर के प्रमुख बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करेंगी। स्कूटी होने के कारण महिला पुलिसकर्मी तंग गलियों और संकरी सड़कों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगी।
ये स्कूटी गश्ती दल बॉडी कैमरों और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस हैं। एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल पांच महिला राइडर्स को तैनात किया गया है। आगामी चरणों में इस बेड़े में और स्कूटी राइडर्स को शामिल किया जाएगा।
शिकायत मिलते ही चंद मिनट में पहुंचेगी टीम
पिंक राइडर्स स्थानीय पुलिस और दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स के साथ समन्वय से काम करेंगी। किसी महिला या छात्रा की ओर से शिकायत मिलने अथवा आपात स्थिति की सूचना मिलने पर टीम को तत्काल मौके पर भेजा जाएगा।
महिलाओं या छात्राओं से छेड़छाड़, छींटाकशी अथवा हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डायल 112 पर तुरंत दें सूचना
एएसपी दीपिका अग्रवाल ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं से अपील की कि वे बिना किसी डर के अपने दैनिक कार्यों, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में जाएं। किसी स्थान पर असुरक्षा महसूस होने या किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दें।
इस अवसर पर महिला थाना रेवाड़ी की प्रभारी पीएसआई सरिता, थाना शहर रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, थाना मॉडल टाउन प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।