{"_id":"6aba93ec5fcd2ac0df01c4c7","slug":"video-rewari-grand-welcome-in-bawal-for-the-vadnagar-to-varanasi-bike-rally-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: वडनगर से वाराणसी सेवा बाइक यात्रा का बावल में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: वडनगर से वाराणसी सेवा बाइक यात्रा का बावल में भव्य स्वागत
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 अक्तूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी सेवा बाइक यात्रा सोमवार को बावल पहुंची। रूट नंबर-7 की यात्रा के खेड़ा बैरियर से बावल में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं और आमजन ने विभिन्न स्थानों पर उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार मुख्य अतिथि रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और जिला प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। यात्रा में छोटे उदयपुर से सांसद जशुभाई भीलूभाई राठवा और यात्रा प्रभारी विश्वजीत भी शामिल रहे।
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, जनकल्याण और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए भी लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान दीनबंधु सर छोटूराम चौक, शहीद राम भगत चौक और डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर पहुंचकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए सफाई अभियान भी चलाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।