{"_id":"6abab986876f0eb29f00d9f4","slug":"496-personnel-took-the-online-examination-for-promotion-from-constable-to-head-constable-rewari-news-c-198-1-rew1001-246237-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सिपाही से मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए 496 जवानों ने दी ऑनलाइन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सिपाही से मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए 496 जवानों ने दी ऑनलाइन परीक्षा
Tue, 29 Sep 2026 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सिपाही से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नति के लिए साउथ रेंज स्तर पर आयोजित विभागीय बी-1 परीक्षा 26 और 27 सितंबर को राज इंटरनेशनल स्कूल की हाईटेक कंप्यूटर लैब में हुई। परीक्षा में रेवाड़ी, पलवल, नूंह और महेंद्रगढ़ जिलों के कुल 496 पुरुष एवं महिला सिपाहियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 129 जवान परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
परीक्षा का आयोजन चेयरपर्सन एवं आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी ओम प्रकाश नरवाल की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, नेटवर्क कनेक्टिविटी और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा के निष्पक्ष और सुचारू संचालन के निर्देश दिए।
परीक्षा में 140 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का था और गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान था। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 70 अंक हासिल करना अनिवार्य था। विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंप्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, डीसीपी मानेसर प्रतीक गहलोत, डीसीपी वेस्ट गुरुग्राम वाईवीआर शशि शेखर और डीएसपी मुख्यालय संजीव बल्हारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लिखित परीक्षा में सफल जवान अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में परेड परीक्षा देंगे। लिखित और परेड परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। चयनित जवानों को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।