फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rewari News ›   Replace old trucks and buses with new vehicles and get a tax exemption for up to 10 years; incentives of up to ₹2.56 lakh for e-vehicles.

पुराने ट्रक-बस बदलकर खरीदें नए वाहन, 10 साल तक टैक्स छूट; ई-वाहनों पर 2.56 लाख तक प्रोत्साहन

Tue, 13 Oct 2026 07:29 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:29 PM IST
Replace old trucks and buses with new vehicles and get a tax exemption for up to 10 years; incentives of up to ₹2.56 lakh for e-vehicles.
रेवाड़ी। पुराने व्यावसायिक वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए सरकार की परिवर्तन योजना के तहत वाहन मालिकों को पुराने ट्रक और बस बदलकर नए वाहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के सचिव विकास कौशिक ने मंगलवार को अपने कार्यालय में वाहन चालकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर वाहन मालिकों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। विकास कौशिक ने कहा कि बीएस-एक और इससे पहले के मानकों वाले पुराने ट्रक और बसों को बदलकर नए बीएस-छह मानक वाले या बिजली से चलने वाले वाहन अपनाने चाहिए। इससे पुराने वाहनों से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही वाहन मालिकों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुराने वाहनों की जगह कम प्रदूषण फैलाने वाले आधुनिक वाहनों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। 10 साल तक कर में छूट का प्रावधान विकास कौशिक ने बताया कि परिवर्तन योजना के तहत पात्र वाहन मालिकों को कई तरह की आर्थिक रियायतें और प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। योजना में 10 साल तक मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत तक छूट और पंजीकरण शुल्क में भी 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है। इसके अलावा एक साल से पुरानी देनदारी में भी छूट दी जा सकती है। वाहन निर्माता कंपनियों की ओर से नए वाहन की कीमत में 8 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रावधान भी बताया गया है। हर महीने ईंधन वाउचर और ब्याज में राहत योजना के तहत वाहन मालिकों को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान के साथ हर महीने 1200 से 4800 रुपए तक के ईंधन वाउचर का लाभ मिल सकता है। वहीं, बिजली से चलने वाले वाहनों को अपनाने पर 64 हजार रुपए से लेकर 2.56 लाख रुपए तक एकमुश्त प्रोत्साहन देने का प्रावधान है। इन सुविधाओं का उद्देश्य पुराने वाहनों को बदलने की प्रक्रिया को आसान बनाना और वाहन मालिकों को नए वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है। जागरूकता कार्यक्रमों से दी जा रही जानकारी आरटीए सचिव ने बताया कि जिले में वाहन मालिकों को योजना के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बीएस-एक, बीएस-दो, बीएस-तीन और बीएस-चार श्रेणी के पुराने ट्रक व बसों के मालिकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को नए बीएस-छह या बिजली से चलने वाले वाहनों से बदलने पर विचार करें। उन्होंने कहा कि योजना की शर्तों, पात्रता और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए वाहन मालिक संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक वाहन मालिकों तक योजना की जानकारी पहुंचे और स्वच्छ, सुरक्षित व आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: लखनऊ में रावण के पुतलों की बिक्री शुरू, 500 से 20 हजार रुपये तक कीमत

13 Oct 2026

कानपुर: भाजपा नेता से लूट का मामला, फार्महाउस में बदमाशों ने बोला था धावा, दो नकाबपोश सीसीटीवी में कैद

13 Oct 2026

अयोध्या में सेवानिवृत्त शिक्षक विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित, बृजभूषण शरण सिंह ने किया सम्मानित

13 Oct 2026

अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर 15 दिनों से सुबह दो घंटे भीषण जाम, VIDEO

13 Oct 2026

28वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी अव्यवस्थाएं, VIDEO

13 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: भाजपा नेता को बाथरूम में बंधक बनाकर नकदी और जेवरात ले उड़े लुटेरे

13 Oct 2026

फरीदाबाद: बल्लबगढ़ की आदर्श कॉलोनी में महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

13 Oct 2026
विज्ञापन

Video: गुलाला घाट पर रोड तक आ पहुंचा गोमती नदी का पानी

13 Oct 2026

आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा लहराएगी परचम : तीरथ

13 Oct 2026

यमुनोत्री क्षेत्र के राना गांव में देर रात भरभराकर गिरा कुठार, पास में खाना खा रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे

13 Oct 2026

दिल्ली: शंकर रोड से तालकटोरा सर्किल तक लगा लंबा जाम, वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानी का सामना

13 Oct 2026

रामलीला का बदला स्वरूप, पर्दे से हाईटेक स्क्रीन तक पहुंचा मंच

13 Oct 2026

ऊना: चिंतपूर्णी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ, कथा सुनने उमड़े हजारों श्रद्धालु

13 Oct 2026

बुलंदशहर: खुर्जा में मिशन शक्ति के तहत स्कूली स्काउटिंग छात्रों को सिखाये ट्रैफिक पुलिस के नियम

13 Oct 2026

कानपुर में भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव के घर 50 लाख की लूट

13 Oct 2026

पानीपत की मंडियों में धान खरीद और उठान धीमा, बारिश से भीगी फसल

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 5 वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली; पिस्टल, तमंचे और स्कॉर्पियो बरामद

13 Oct 2026

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता, फ्लाईवेट में बरेली के बॉक्सर ने सहारनपुर को हराया

13 Oct 2026

कानपुर: ई-रिक्शा में बैठे व्यापारी का बैग काटकर 50 हजार चोरी

13 Oct 2026

हरदा में फिर टला बड़ा हादसा: स्कूल वैन और डंपर की भिड़ंत, बाल-बाल बचा मासूम, बीते 4 महीने में पांचवां हादसा

13 Oct 2026

कानपुर: बिठूर के शनिदेव चौराहे पर जलनिकासी फेल, सड़क किनारे भरा सीवर का पानी

13 Oct 2026

VIDEO: 38 गांवों के 3500 ग्रामीण बने जंगल के प्रहरी, 2070 हेक्टेयर वन क्षेत्र बचाया

13 Oct 2026

जालौन: खाद वितरण में पक्षपात का आरोप, किसानों ने कर्मचारियों के खिलाफ की नारेबाजी

13 Oct 2026

मोहाली: खेडां वतन पंजाब दियां’ में खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाओं की कमी, जमीन पर सोने को मजबूर खिलाड़ी

13 Oct 2026

कानपुर: चंद्रिका देवी मंदिर जा रहा ऑटो गड्ढे में पलटा, मासूम समेत आधा दर्जन घायल

13 Oct 2026

अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेताओं की अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा का पलटवार, कर्नल कोठियाल ने की प्रेस वार्ता

13 Oct 2026

श्री काशी विश्वनाथ धाम से देवी दुर्गा के प्रकृति संरक्षण के संदेश का किया आह्वान, VIDEO

13 Oct 2026

गोरखपुर: 17 अक्तूबर को सीएम करेंगे भोपा बाजार ओवरब्रिज का उद्घाटन

13 Oct 2026

बिलासपुर: घुमारवीं कॉलेज की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

13 Oct 2026

महिला सम्मान के मुद्दे पर कुल्लू में भाजपा का प्रदर्शन, सांसद की बर्खास्तगी की मांग

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed