Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
30 new state-of-the-art bikes added to the Rewari Police fleet; Hero MotoCorp fulfills its social responsibility.
{"_id":"6ace0e8bbb38654e980e8d3b","slug":"video-30-new-state-of-the-art-bikes-added-to-the-rewari-police-fleet-hero-motocorp-fulfills-its-social-responsibility-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 30 नई अत्याधुनिक बाइकें, हीरो मोटोकॉर्प ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 30 नई अत्याधुनिक बाइकें, हीरो मोटोकॉर्प ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल ‘सुरक्षा साथी’ के तहत रेवाड़ी पुलिस को 30 नई अत्याधुनिक बाइकें भेंट की हैं।
धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्लांट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डीएसपी हेडक्वार्टर संजीव बल्हारा और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी और कंपनी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बाइकों को फ्लैग ऑफ कर पुलिस बेड़े में शामिल किया।
गश्त और त्वरित पुलिस कार्रवाई को मिलेगी मजबूती:
नई बाइकें जिले के विभिन्न थानों, गश्ती दलों और राइडर्स बेड़े में तैनात की जाएंगी। इससे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संकरी गलियों और दूर-दराज के इलाकों में पुलिस की पहुंच आसान होगी। साथ ही, आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया का समय कम करने और अपराध नियंत्रण के प्रयासों को गति देने में मदद मिलेगी।
एसपी ने हीरो मोटोकॉर्प का जताया आभार:
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने हीरो मोटोकॉर्प के प्रबंधन और सीएसआर टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में कंपनी लगातार पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रही है।
एसपी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में आयोजित ‘नशामुक्ति रेवाड़ी हाफ मैराथन’ में कंपनी की ओर से मिले सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नई बाइकों से पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।