{"_id":"6a1ae38f169ad51c2b0f5c4d","slug":"video-police-raid-on-spa-centres-in-bhiwadi-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवाड़ी में स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी रेड, 27 युवतियां और 6 युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवाड़ी में स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी रेड, 27 युवतियां और 6 युवक गिरफ्तार
औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल में संचालित कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 27 युवतियों और 6 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा और भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने भिवाड़ी बाईपास स्थित रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल में संचालित करीब एक दर्जन स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी।
अचानक हुई कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने सभी सेंटरों की गहन जांच की। जांच के दौरान कई युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्पा सेंटरों में स्पा सेवाओं की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों की पुष्टि के बाद संयुक्त टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।