Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
In Rewari, Rao Inderjit said that the controversy over the Aravalli hills is unnecessary.
{"_id":"69512cebf4dd5d4c8900c99e","slug":"video-in-rewari-rao-inderjit-said-that-the-controversy-over-the-aravalli-hills-is-unnecessary-2025-12-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में राव इंद्रजीत बोले- अरावली पर बेवजह हो रहा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में राव इंद्रजीत बोले- अरावली पर बेवजह हो रहा बवाल
अरावली क्षेत्र को लेकर उपजे मौजूदा विवाद पर राव तुलाराम स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पूरी अरावली में माइनिंग महज 0.9 फीसदी ही है, ऐसे में माइनिंग को लेकर मचाया जा रहा बवाल निरर्थक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी असली चिंता कुछ और है।
कहा कि नई डेफिनेशन के चलते कहीं दिल्ली-एनसीआर में अरावली की जमीन का दोहन न हो जाए। आशंका जताई कि कहीं कॉलोनियों के लाइसेंस के नाम पर अरावली क्षेत्र को काट दिया जाए और खुदाई का रास्ता न खुल जाए। यही अरावली के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अरावली का प्रोटेक्शन करना सरकार और हर व्यक्ति का फर्ज है। नए लाइसेंस सरकार नहीं देगी। जौ मौजूदा है उन्होंने कुछ गड़बड़ कर रखी है, इसकी भी जांच की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार अरावली संरक्षण को लेकर लगातार काम कर रही है और किसी भी सूरत में इसके अस्तित्व से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत जैसे-जैसे विकसित होगा, वैसे-वैसे आसपास की अफरा-तफरी भी समाप्त होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द विकसित राष्ट्र बनेगा। नए साल में रेवाड़ी को बड़ी सौगात मिलने के संकेत देते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रेवाड़ी शहर को आरआरटीएस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा, जिससे रैपिड मेट्रो न केवल हाईवे बल्कि शहर तक पहुंचेगी। मंत्री ने कहा कि मजबूत खिलाड़ी देश की मानसिकता बदलते हैं। जीडीपी के साथ-साथ खेलों में भी भारत को अधिक से अधिक पदक जीतने होंगे। खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। हमारा देश भी विकसित हो और खिलाड़ी भी विकसित हो तो चार चंद लग जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।