Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
In Rewari, a truck loaded with cement hit a scooter rider, husband and wife along with a 7-year-old child died
{"_id":"687754e018d745c2c60a65d6","slug":"video-in-rewari-a-truck-loaded-with-cement-hit-a-scooter-rider-husband-and-wife-along-with-a-7-year-old-child-died-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में सीमेंट से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत 7 वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में सीमेंट से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत 7 वर्षीय बच्चे की मौत
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव आसलवास के समीप एक ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने के बाद रॉन्ग साइड जाकर स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी और उनके सात साल के बेटे की मौत हो गई। परिवार दिल्ली का रहने वाला था। हादसे के बाद ट्रक सड़क पर ही पलट गया। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है।
मरने वाले अमित के भाई सुमित चत्रा ने बताया कि अमित घर के पास ही प्रेस की दुकान चलाता था। उसका दस साल का बेटा अकंद चत्रा हादसे के वक्त दिल्ली स्थित घर पर था। दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र में पड़ने वाले रघुवीर नगर के टीसी कैंप स्थित डी 397 में रहने वाले 35 वर्षीय अमित चत्रा अपनी पत्नी 30 वर्षीय राखी व सात साल के बेटे युवक चत्रा के साथ किसी काम से बावल आए थे।
रात ढाई बजे वह स्कूटी से वापस दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान गांव आसलवास में पेट्रोल पंप के सामने अचानक एक अनियंत्रित ट्रक रॉन्ग साइड आ गया और उनकी स्कूटी को टक्कर मारते हुए सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में अमित, उसकी पत्नी राखी और बेटे युवक चत्रा की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही ट्रक चालक भी घायल हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।