{"_id":"6af754a7708fc9ece0070e78","slug":"air-pollution-makes-breathing-difficult-number-of-morning-walkers-in-parks-has-declined-rewari-news-c-198-1-rew1001-248607-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वायु प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल, पार्कों में घटी सुबह सैर करने वालों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वायु प्रदूषण से सांस लेना मुश्किल, पार्कों में घटी सुबह सैर करने वालों की संख्या
Fri, 13 Nov 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण की वजह से खाली पड़ा नेहरू पार्क। संवाद
रेवाड़ी। जिले में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू होने और नगर परिषद की ओर से पानी का छिड़काव कराने के बाद भी वायु प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 235 दर्ज किया गया। प्रदूषण के बढ़ते से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी है। इसके चलते पार्कों में भी लोगों की संख्या घट गई है। खासकर सुबह और शाम के समय हवा में प्रदूषण का असर अधिक देखा जा रहा है।
वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। धूल उड़ने वाले स्थानों पर पानी डाला जा रहा है। इसके बावजूद प्रदूषण के स्तर में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिल रही है।
बढ़ते वायु प्रदूषण का असर अब शहरवासियों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदूषण के चलते पार्कों में सुबह सैर करने और व्यायाम के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। शहर के राव तुलाराम पार्क, नेहरू पार्क, रेजांगला पार्क, वीर सावरकर पार्क में सुबह के समय पहले की अपेक्षा कम लोग पहुंच रहे हैं। बुजुर्ग और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोग विशेष सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 14 नवंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका प्रभाव केवल उत्तरी जिलों में रहने के आसार हैं। ऊपरी वायुमंडल में जेट धाराओं के उत्तरायण होने के कारण इन मौसम प्रणालियों का असर पहाड़ी क्षेत्र तक सीमित रहेगा। रेवाड़ी और शेष हरियाणा में मौसम शुष्क बना रहेगा।
4-5 दिन से बढ़े नेत्र रोग व सांस के पीड़ित
नागरिक अस्पताल में एमडी मेडिसिन डॉ. मनीष ने बताया कि सामान्य दिनों के मुकाबले अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या 25 से 30 फीसदी तक बढ़ गई है। छोटे बच्चों व 60 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों के लिए समस्या ज्यादा है। बुजुर्गों को मास्क लगाने के साथ ही सुबह-शाम घर से बाहर घूमते समय एहतियात बरतना चाहिए। इसके साथ ही हवा में मौजूद जहरीले धुएं और बारीक कणों से आंखों में जलन, लगातार पानी आना, लालिमा और सूखापन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। सिविल अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी इस तरह के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। अस्थमा रोगियों के लिए यह मौसम जोखिम भरा रहता है। हवा में परागकण और स्मॉग अस्थमा अटैक का खतरा कई गुना बढ़ा देते हैं।
दिन : एक्यूआई
14 नवंबर 235
13 नवंबर 296
12 नवंबर 238
11 नवंबर 217
10 नवंबर 280
9 नवंबर 284
8 नवंबर 316
वर्जन
प्रदूषण फैलाने वाले स्रोत पर नजर रखी जा रही है। साथ ही एक टीम का भी गठन किया गया है, जहां पर सूचना मिल रही है वहां पर कार्रवाई भी की जा रही है। लोगों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें। -निपुण गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड