{"_id":"69e8cfcb0c511e03c0014d3d","slug":"video-congress-fielded-women-candidates-in-rewari-and-dharuhera-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने रेवाड़ी व धारूहेड़ा में महिला प्रत्याशियों को उतारा, चिरंजीव राव ने सौंपे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने रेवाड़ी व धारूहेड़ा में महिला प्रत्याशियों को उतारा, चिरंजीव राव ने सौंपे टिकट
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने बुधवार को अपने मॉडल टाउन स्थित निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में रेवाड़ी नगर परिषद की कांग्रेस प्रत्याशी नेहारिका चौधरी और धारूहेड़ा नगर पालिका की प्रत्याशी कुमारी राज को टिकट सौंपा और उन्हें पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, चिरंजीव राव तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी और चुनाव मजबूती से लड़ेंगी। साथ ही भाजपा की नीतियों का डटकर मुकाबला करने की बात कही।
पत्रकारों से बातचीत में चिरंजीव राव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल महिलाओं के आरक्षण की बात करती है, जबकि कांग्रेस ने रेवाड़ी में दोनों सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारकर उन्हें वास्तविक सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के हितों की बात करती है, जबकि भाजपा केवल दिखावा करती है।
उन्होंने महंगाई को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर महंगे होने से महिलाओं पर आर्थिक बोझ बढ़ा है और कई परिवारों को मजबूरन चूल्हा जलाना पड़ रहा है। इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर भी चिंता जताई। रेवाड़ी शहर की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हल्की बारिश में ही शहर में जलभराव हो जाता है। पीने के पानी की किल्लत, जगह-जगह कूड़े के ढेर, आवारा पशुओं की समस्या और जाम की स्थिति से लोग परेशान हैं। नगर परिषद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आईडी को लेकर भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने धारूहेड़ा की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वहां विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। दूषित पेयजल, टूटी सड़कें और खराब ट्रैफिक व्यवस्था आज भी बड़ी समस्या बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के बाद रेवाड़ी और धारूहेड़ा में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।