Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Awareness rally held in Rewari under the 'Tobacco-Free Youth' campaign; message conveyed to youth to stay away from substance abuse.
{"_id":"6afd6b320ca3c2eb1c092efd","slug":"video-awareness-rally-held-in-rewari-under-the-tobacco-free-youth-campaign-message-conveyed-to-youth-to-stay-away-from-substance-abuse-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत बुधवार को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में तंबाकू निषेध जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया और प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल के स्टाफ और एक निजी स्कूल के सदस्यों ने भाग लिया। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नागरिक अस्पताल से शुरू होकर सर्कुलर रोड होते हुए स्कूल में संपन्न हुई।
इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि युवाओं को यह विचार करना चाहिए कि वे वास्तव में अपने स्वास्थ्य और भविष्य की रक्षा कर रहे हैं या नहीं। आज के समय में तंबाकू की लत से युवाओं को बचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को तंबाकू से दूर रखकर ही स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
जिला कोटपा नोडल अधिकारी डॉ. मीत वर्मा ने तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य, स्वतंत्रता और जीवन के सही चुनाव से भी जुड़ा है। तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन सुरक्षित नहीं है। सभी प्रकार के तंबाकू उत्पादों में स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व मौजूद होते हैं। भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है और इसे सुरक्षित रखना उनकी भी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में डॉ. सुधा यादव, डॉ. सुभाष, डॉ. प्रीतम, डॉ. चेष्टा, डॉ. योगेंद्र, जगबीर, एनए, टीबी स्टाफ, टीसीसी स्टाफ और स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।