{"_id":"6ac63a3856bde1608b06f017","slug":"video-ashwin-wins-gold-in-state-level-tennis-naisha-becomes-under-14-state-champion-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय टेनिस में अश्विन ने जीता स्वर्ण, नायशा बनीं अंडर-14 राज्य चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय टेनिस में अश्विन ने जीता स्वर्ण, नायशा बनीं अंडर-14 राज्य चैंपियन
रेवाड़ी। गांव शाहपुर के दो युवा टेनिस खिलाड़ियों अश्विन छिल्लर और नायशा छिल्लर ने एसजीएफआई की राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र, परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। राजस्थान के जोधपुर व पाली में 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी आयु वर्ग की टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक जीते। अंडर-19 वर्ग में अश्विन ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर-14 वर्ग में नायशा ने टीम स्पर्धा के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर नायशा को अंडर-14 वर्ग की राज्य चैंपियन बनने का गौरव मिला। इस उपलब्धि के साथ दोनों खिलाड़ियों का अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अश्विन इससे पहले दो बार और नायशा एक बार राष्ट्रीय एसजीएफआई प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी नायशा: नायशा ने टेनिस के साथ सॉफ्ट टेनिस में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका 5वीं विश्व जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 26 से 31 अक्तूबर तक चीन में आयोजित होगी। नायशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ी गांव शाहपुर, तहसील बावल, जिला रेवाड़ी के रहने वाले हैं और वर्तमान में जयपुर स्थित एसकेआईटी टेनिस अकादमी में प्रशिक्षक दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ खेलते हुए कड़ी मेहनत का परिचय दिया। अश्विन और नायशा की सफलता में उनके प्रशिक्षक के मार्गदर्शन के साथ परिवार के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर परिवारजनों, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।