Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Villagers of Khijuri, grappling with a power crisis for ten days, staged a protest and raised slogans at the corporation office.
{"_id":"6ac63aabef5a46986205afd4","slug":"video-villagers-of-khijuri-grappling-with-a-power-crisis-for-ten-days-staged-a-protest-and-raised-slogans-at-the-corporation-office-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"दस दिन से बिजली संकट झेल रहे खिजूरी के ग्रामीण, निगम कार्यालय में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन से बिजली संकट झेल रहे खिजूरी के ग्रामीण, निगम कार्यालय में की नारेबाजी
बावल। गांव खिजूरी में पिछले करीब दस दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराने से परेशान ग्रामीणों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली समस्या को लेकर विद्युत निगम के कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों की बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है और अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। सूचना मिलने पर एसडीओ रविंद्र मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
खिजूरी के सरपंच प्रतिनिधि मीर सिंह ने बताया कि गांव में कई दिनों से बिजली की व्यवस्था खराब चल रही है। बिजली कुछ समय के लिए आती है और फिर चली जाती है। इसका सीधा असर किसानों के काम पर पड़ रहा है। इन दिनों खेतों में सरसों की बिजाई का सीजन चल रहा है। बारिश कम होने के कारण खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है, जिससे किसानों को बिजाई से पहले खेतों की जुताई के लिए बिजली पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लगातार बिजली कटौती के कारण किसानों को परेशानी हो रही है और सरसों की बिजाई प्रभावित होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर वे एसडीएम तक से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर उन्हें निगम कार्यालय पहुंचना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बिजली निगम कार्यालय के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे।
मौके पर पहुंचे एसडीओ रविंद्र ने ग्रामीणों को बताया कि बिजली आपूर्ति में लोड बैलेंस की समस्या आ रही थी। इसे ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान होने के बाद किसानों और ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति को लेकर परेशानी नहीं होगी।
इस अवसर पर मीर सिंह, जागेराम, प्रताप, संजय, होशियार, भूप सिंह, सरदार सिंह, पंच निहाल सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।