Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
A cycle rally was organized to promote the 'Fit India' message; the MLA flagged it off.
{"_id":"6b0c008f25a15ec9ee0d164e","slug":"video-a-cycle-rally-was-organized-to-promote-the-fit-india-message-the-mla-flagged-it-off-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिट इंडिया का संदेश देने के लिए साइकिल रैली निकाली, विधायक ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिट इंडिया का संदेश देने के लिए साइकिल रैली निकाली, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
मेरा युवा भारत की ओर से रविवार को राव तुलाराम स्टेडियम में 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया और युवाओं को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विधायक ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। नियमित व्यायाम और साइकिल चलाना बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी हैं। साइकिलिंग से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलती है। युवाओं को अपनी दिनचर्या में खेल और शारीरिक गतिविधियों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने फिट इंडिया अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण और मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ लोगों को फिटनेस और साइकिलिंग के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के समापन पर विधायक ने युवाओं और विद्यार्थियों को नशामुक्त युवा, नशामुक्त समाज और स्वच्छ रेवाड़ी के निर्माण की शपथ दिलाई। इसके बाद रैली राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होकर कर्नल राम सिंह चौक से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। इसमें युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकारी जिला खेल अधिकारी चरण सिंह, बीईओ मनोज यादव, एईओ भूपेंद्र यादव, मॉडल टाउन थाना प्रभारी मनोज सहित प्रदीप यादव, सतीश मस्तान, विनय राव, यतिन चारण, रवि और गोविंद सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।