Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Under the SIR campaign in Panipat, enumeration forms are being filled out through door-to-door visits.
{"_id":"6a4d0b4dca8bfb6cf2074a08","slug":"video-under-the-sir-campaign-in-panipat-enumeration-forms-are-being-filled-out-through-door-to-door-visits-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: SIR अभियान में घर-घर पहुंचकर भरवाए जा रहें हैं गणना प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: SIR अभियान में घर-घर पहुंचकर भरवाए जा रहें हैं गणना प्रपत्र
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टीम ने रेलवे कॉलोनी, ईदगाह कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान नागरिकों से सही व पूर्ण जानकारी के साथ गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को समय पर जमा कराने और उसकी प्राप्ति रसीद लेने का आह्वान किया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू की देखरेख में आयोजित जागरूकता अभियान में जिला संगठन आयुक्त (डीओसी) हरिओम, अनिल पीटीआई और स्काउट्स एंड गाइड्स के विद्यार्थियों ने भाग लिया। टीम ने मतदाताओं को निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ प्रपत्र भरने में भी सहयोग किया।
डीओसी हरिओम ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू के नेतृत्व में जिलेभर में एसआईआर अभियान निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्काउट्स एंड गाइड्स की टीम विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां निकालकर भी मतदाताओं को जागरूक कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।