Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Power grid line case in Panipat, instructions to form a committee to decide the market rate of land
{"_id":"68c2ee37d144d2d31c0fddc8","slug":"video-power-grid-line-case-in-panipat-instructions-to-form-a-committee-to-decide-the-market-rate-of-land-2025-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में पावर ग्रिड लाइन का मामला, जमीन का मार्केट रेट तय करने के लिए कमेटी बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में पावर ग्रिड लाइन का मामला, जमीन का मार्केट रेट तय करने के लिए कमेटी बनाने के निर्देश
भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के प्रतिनिधियों की बैठक वीरवार शाम उपायुक्त कैंप कार्यालय में जिला प्रशासन व पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ हुई। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्या रखी तभी उपायुक्त सुशील सारवान ने मार्केट रेट तय करने के लिए कमेटी बनाने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड इंडिया के अधिकारियों को 17 गांवों की जमीन का मूल्यांकन रिपोर्ट जल्द कार्यालय में जमा करने के लिए कहा। उपायुक्त ने किसानों को आश्वस्त किया कि सभी 17 गांवों की जमीन का वास्तविक मार्केट मूल्य तय कराने के लिए जिला प्रशासन किसानों के अधिकारों का हनन नहीं होने देगा। गुजरात के कच्छ से शुरू हुई हाई ट्रांसमिशन लाइन के हिस्से में दिल्ली के औचंदी से गांव माहरा तक एक लाइन बिछाई जा रही है। वर्तमान में गांव झिंझौली के पास किसानों ने लाइन बिछाने का कार्य रोका हुआ है।
भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचब ने बताया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्देश पर 21 मार्च को नई मुआवजा नीति से किसानों को बड़ी राहत मिली। किसानों को उसका वास्तविक मार्केट मूल्य तय होगा जब तक संघर्ष जारी रहेगा।
दहिया चौबीसी के प्रधान उमेश दहिया ने बताया कि पावर ग्रिड के नापाक इरादों को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान हलालपुर के सरपंच वीरेंद्र, कृष्ण, जगदीश, कवित, संदीप, मोनू, महेंद्र और विभिन्न गांव के किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।