Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Upset ahead of the

Panipat News: पेराई सत्र से पहले खफा किसान बोले, न गन्ना देंगे<bha>;</bha> न मंत्री का कार्यक्रम होने देंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Upset ahead of the
शुगर मिल गेट पर चल रहे धरने में किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रतन मान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना (पानीपत)। डाहर गांव स्थित पानीपत सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले किसानों और प्रशासन के बीच टकराव के आसार बन गए हैं। नाराज किसानों ने एलान किया है कि न गन्ना देंगे, न मंत्री का कार्यक्रम होने देंगे।
गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर हरियाणा सांझा संघर्ष मोर्चा और पानीपत शुगर मिल की गन्ना समिति के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में किसान नेताओं ने मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को समझाकर वापस लौटा दिया। सोमवार को प्रस्तावित 70वें पेराई सत्र के शुभारंभ समारोह के बहिष्कार और विरोध का भी एलान किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को बिंझौल गांव के कुछ किसान पांच ट्रॉलियों में गन्ना लेकर मिल पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही धरने पर बैठे किसान नेताओं ने उनसे संपर्क किया और आंदोलन के समर्थन में गन्ना न डालने की अपील की। किसान नेताओं की अपील पर पांचों ट्रॉलियां वापस लौट गईं। रविवार देर शाम तक मिल में पेराई के लिए कोई अन्य किसान गन्ना लेकर नहीं पहुंचा। ऐसे में सोमवार को पेराई सत्र शुरू करने को लेकर मिल प्रबंधन के सामने चुनौती खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का बहिष्कार, पुतला फूंकने का एलान
मिल प्रशासन की ओर से सोमवार सुबह 11 बजे वर्ष 2026-27 के 70वें पेराई सत्र के शुभारंभ समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त एवं मिल अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
समारोह में शुगरफेड के प्रबंध निदेशक प्रदीप दहिया और सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर किसान संगठनों ने एलान किया है कि सोमवार को कोई भी किसान मिल में गन्ना लेकर नहीं आएगा। यदि समारोह में भाजपा का कोई मंत्री, विधायक या पदाधिकारी पहुंचता है तो उसका विरोध किया जाएगा और धरना स्थल के पास प्रदेश सरकार का पुतला फूंका जाएगा। किसानों ने स्पष्ट किया कि मिल के अधिकारी और कर्मचारी अपने स्तर पर उद्घाटन करते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

रतन मान ने दी चेतावनी, विपक्ष का समर्थन
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने मिल परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्वक अपना हक मांग रहे हैं। यदि उनके साथ किसी भी तरह की ज्यादती हुई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद, बीज, डीजल, मजदूरी और कृषि उपकरणों की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव मिलना जरूरी है।

धरने को विभिन्न विपक्षी दलों का समर्थन भी मिल रहा है। इनेलो, जजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद रविवार को इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी, पानीपत ग्रामीण हलका प्रधान शमशेर देशवाल और नेता कृष्ण भौक्कर ने किसानों को समर्थन दिया। इस मौके पर गन्ना समिति प्रधान जयकुंवार कादियान, उत्तरी हरियाणा प्रभारी मेहताब कादियान, भाकियू के पूर्व प्रधान जयकरण कादियान, किसान भवन प्रधान दिलबाग बिंझौल, उपप्रधान अनिल कादियान, युवा जिला प्रधान बिंटू मलिक, प्रदीप जागलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed