Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Patwari and assistant arrested red-handed while accepting a bribe of ₹15,000 for preparing a site inspection report for a plot.
{"_id":"6a735c022b3004cb560a63a4","slug":"video-patwari-and-assistant-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-rs15000-for-preparing-a-site-inspection-report-for-a-plot-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्लाट की मौका रिपोर्ट बनाने के नाम पर पटवारी और सहायक 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट की मौका रिपोर्ट बनाने के नाम पर पटवारी और सहायक 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
पानीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पानीपत की टीम ने बुधवार शाम करीब छह बजे मतलौडा तहसील के पटवारी संदीप और उसके सहायक जयभगवान को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी न्यू बोहली गांव के व्यक्ति से प्लाट की मौका रिपोर्ट बनाने की एवज में रिश्वत ले रहे थे। एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
न्यू बोहली गांव के एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि गांव में उनका 160 वर्गगज का एक प्लाट है। वह इसकी मौका रिपोर्ट बनवाने के लिए मतलौडा तहसील के लंबे समय से चक्कर काट रहा है। पटवारी संदीप निवासी टीटो खेड़ी जींद और उसका सहायक जयभगवान निवासी कवी हर बार बहाना बनाकर वापस भेज देते हैं। दोनों मौका रिपोर्ट करने की ऐवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर रहे हैं। उन्होंने 31 जुलाई को तहसील में दोनों की रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग कर ली। एंटी करप्शन ब्यूरो को रिकॉर्डिंग भी सौंप दी।
स्थान बदलकर बुलाया, एसीबी ने मौके पर कपड़ा पटवारी संदीप और उनके सहायक जयभगवान ने पहले उनको पैसे लेकर घर बुलाया। उन्होंने बाद में प्लान बदलकर बुधवार शाम सिठाना गांव के पास बुलाया। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर ऋषिपाल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतपाल, एसआई जगबीर, एसआई संजय, सुरेंद्र और जगमहेंद्र की टीम गठित की गई। टीम ने पीड़ित को केमिकल लगे नोट दिए। पीड़ित के पैसे देते ही टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।