{"_id":"6ab99001ef34ca3b87048064","slug":"two-workers-injured-in-road-accident-panipat-news-c-244-1-pnp1006-164973-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसे में दो श्रमिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसे में दो श्रमिक घायल
विज्ञापन
इसराना। पानीपत-गोहाना हाईवे पर नई अनाज मंडी के पास रविवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार ट्राॅले ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए एनसी मेडिकल कॉलेज इसराना पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की।
घायलों की पहचान 56 वर्षीय रामचंद्र निवासी बिहार और नरेश निवासी गन्नौर के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी का काम करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे एक ट्रैक्टर-ट्राली में कई मजदूर सवार होकर पानीपत जा रहे थे। जब ट्रैक्टर-ट्राली नई अनाज मंडी इसराना के पास रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्राला ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्राली में सवार मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में रामचंद्र और नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए एनसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर इसराना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इसराना थाना पुलिस प्रभारी हरीराम ने बताया कि नई अनाज मंडी के पास सड़क हादसे में दो मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद