{"_id":"6ab98df689d8666bb30a1367","slug":"shri-shirdi-sai-baba-was-anointed-with-1008-liters-of-milk-panipat-news-c-244-1-pnp1007-164943-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्री शिरड़ी साईं बाबा का 1008 लीटर दूध से हुआ अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्री शिरड़ी साईं बाबा का 1008 लीटर दूध से हुआ अभिषेक
Mon, 28 Sep 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
साई मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में साईं बाबा का दूध से अभिषेक करती महिला। संवाद
पानीपत। उझा रोड स्थित श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर में रविवार को श्री शिरडी साईं बाबा जन्मोत्सव के समापन पर श्री शिरड़ी साईं बाबा का 1008 लीटर दूध, दही, मक्खन, शहद, चंदन, गुलाब जल और गंगा जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद उनका नयनाभिराम शृंगार किया गया और दोपहर तीन बजे साईं पालकी शोभा यात्रा के दौरान पालकी में बैठकर साईं बाबा ने शहर का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान पूरा शहर साईं रंग में रंगा नजर आया। ये जानकारी मंदिर के प्रधान टीटू कालड़ा ने दी।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साईं बाबा का 1008 लीटर दूध, दही, मक्खन, शहद, चंदन, गुलाब जल और गंगा जल से अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी रजनी और हरीश पोपली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दोपहर 12 बजे साईं महाआरती की गई इसमें मुख्यातिथि समाजसेवी वीना बजाजा और गुरदीप बजाज रहे। दोपहर तीन बजे साईं पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। यह प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों साईं बाबा चौक, भीमगोड़ा चौक, सैठी चौक, अमर भवन चौक, पचरंगा बाजार, चौड़ा बाजार, इंसार बाजार, सलारगंज गेट, सुभाष बाजार, हलवाई हट्टा, मेन बाजार, कलंदर चौक, मस्ताना चौक से होती हुई साईं बाबा चौक से प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। यात्रा का अनेक स्थानों पर सेवादारों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में मुख्यातिथि समाजसेवी राकेश खेड़ा, शिल्पा खुर्सिजा और अमित खुर्सिजा रहे। यात्रा के बाद विशाल भंडारा लगाया गया। इस मौके पर रविंद्र शर्मा, संदीप कौशिक, राहुल अरोड़ा, रामकुमार मलिक, मदन कटारिया और सुनीता खुराना उपस्थित रही। संवाद