{"_id":"6ab98d50e6e577b9910577e4","slug":"sahaj-preet-arshdeep-and-vanya-take-first-place-in-archery-panipat-news-c-244-1-pnp1001-164968-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीरंदाजी में सहज प्रीत, अर्शदीप व वान्या प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीरंदाजी में सहज प्रीत, अर्शदीप व वान्या प्रथम
विज्ञापन
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य सोनिया तोमर और अन्य।
समालखा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) पानीपत सिटी में 21 से 27 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 गर्ल्स तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026-27 का रविवार को समापन हो गया।
प्रतियोगिता के रिकर्व राउंड के अंडर-14 व्यक्तिगत वर्ग में सहज प्रीत ने स्वर्ण, प्रज्ञा सिंह ने रजत और मिश्ती त्यागी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में अर्शदीप कौर ने स्वर्ण, तोशानी भूषण ने रजत और श्रेया दहिया ने कांस्य पदक हासिल किया।
वहीं अंडर-19 वर्ग में वान्या चौहान ने स्वर्ण, राधिका ने रजत और सनमीत इंसा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। सात दिवसीयराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करीब 500 खिलाड़ी छात्राओं ने अपने सटीक निशानों का शानदार प्रदर्शन किया। इंडियन राउंड के अंडर-14 वर्ग में हृदयिका अंबाती ने स्वर्ण, दर्शती ने रजत व धान्या बासु जे ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
अंडर-17 में अर्पिता कुमारी (स्वर्ण), पल्लवी (रजत) व टी. अश्वजा (कांस्य) और अंडर-19 में सुखराज कौर (स्वर्ण), पी. याध्या (रजत) व क्रिस्पी (कांस्य) विजेता रहीं।
कंपाउंड राउंड के अंडर-14 वर्ग में अयंतिका जे. गोपाल ने प्रथम, लगन ने द्वितीय और दीक्षिता एस. ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में लेकेशा गाहल्यान, यागिनी व मोक्षदा पोहार्क और अंडर-19 में साधना डी., कनिष्का वी. व वीरावल्ली जोशीथ ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। टीम स्पर्धाओं में भी विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिए गए।
समापन समारोह में गुलाटी अस्पताल के डॉ. वैभव गुलाटी, डॉ. नेहा गुलाटी तथा यार्न टेक्सटाइल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रदीप बंसल बतौर अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया तोमर और मुख्याध्यापिता सरिता विज ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। प्रो. वाइस चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता रहेगा।