Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Major fire breaks out late at night at a blanket and yarn factory in Panipat; losses run into lakhs.
{"_id":"6b08fa97af1dfd77680f2e99","slug":"video-major-fire-breaks-out-late-at-night-at-a-blanket-and-yarn-factory-in-panipat-losses-run-into-lakhs-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत की कंबल और यार्न फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत की कंबल और यार्न फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
काबरी रोड स्थित एक कंबल और यार्न फैक्टरी में वीरवार देर रात एक बजे भीषण आग लग गई। जिससे फैक्टरी परिसर में रखे कच्चे माल, मशीनों और उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
काबरी रोड पर प्रेम पेट्रोल पंप के नजदीक शिव शक्ति धर्मकांटा के सामने स्थित कपूर वूलटेक्स प्राइवेट लिमिटेड' में रात लगभग 1 बजे अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख फैक्टरी प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पानीपत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंपिंग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की विकरालता को देखते हुए स्थिति पर जल्द काबू पाने के लिए एनएफएल और सोनीपत से भी एक-एक अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मंगवाई गईं। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
फैक्टरी के निदेशक ने बताया कि आग लगने से कटर मशीन, रैग कटिंग वेस्ट, पॉलिएस्टर, फैक्टरी की इमारत (बिल्डिंग), इलेक्ट्रिक पैनल और सोलर पैनल सहित अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे फैक्टरी को लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान है।
जिला दमकल अधिकारी गुरमेल ने बताया कि फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है और इसे अज्ञात बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।