Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
A 90-foot Ravana and 85-foot effigies of Kumbhakarna and Meghnada will be the main attractions; the Dussehra festival will be held on October 19–20.
{"_id":"6ac4f5bcf0b684b6eb024aa9","slug":"video-a-90-foot-ravana-and-85-foot-effigies-of-kumbhakarna-and-meghnada-will-be-the-main-attractions-the-dussehra-festival-will-be-held-on-october-19-20-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"90 फीट का रावण और 85-85 फीट के कुंभकरण-मेघनाथ होंगे आकर्षण, 19-20 अक्तूबर को दशहरा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 फीट का रावण और 85-85 फीट के कुंभकरण-मेघनाथ होंगे आकर्षण, 19-20 अक्तूबर को दशहरा महोत्सव
पानीपत। श्री कृष्णा क्लब द्वारा दो दिवसीय दशहरा महोत्सव का आयोजन 19 और 20 अक्तूबर को सेक्टर-24 के दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा। इस बार आकर्षण का केंद्र रावण का 90 फीट का और कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला 85-85 फीट का होगा। इस पर सामूहिक प्रार्थना और मंच से भगवान राम के स्वरूप के दर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।
क्लब के सदस्यों ने इसकी तैयारियों के लिए मंगलवार को सनौली रोड शिव चौक स्थित कार्यालय में बैठक की। प्रधान वीरेंद्र गुप्ता और क्लब मैनेजर पुनीत बतरा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। क्लब के सभी सदस्यों की अलग-अलग व्यवस्थाओं में ड्यूटियां लगा दी गई हैं। 19 अक्तूबर को ध्वजारोहण के साथ दो दिवसीय मेला शुरू होगा। दशहरा महोत्सव का शुभारंभ 19 अक्तूबर को सायं पांच बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। इसके बाद सायं सात बजे भजन गायक टोली द्वारा सुंदरकांड की प्रस्तुति दी जाएगी। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु सामूहिक रूप से सुंदरकांड का श्रवण करेंगे। रात्रि 8:30 बजे लंका दहन होगा तथा इसके तुरंत बाद 8:40 बजे विशेष लाइटिंग एवं आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।
दोनों दिन मेला परिसर में विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल भी रहेंगे।
क्लब के सदस्य अजय सिंगला ने बताया कि 20 को सुबह आठ बजे गणेश वंदना होगी और श्रद्धालु सायं तीन बजे तक गणेश स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद आयोजन अपने मुख्य चरण में प्रवेश करेगा। 5:40 बजे सामूहिक प्रार्थना होगी। इस वर्ष दशहरा महोत्सव का प्रमुख आकर्षण सायं 5:40 बजे होने वाली सामूहिक प्रार्थना रहेगी। हजारों श्रद्धालु एक साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आराधना करते हुए अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना करेंगे। सामूहिक प्रार्थना के बाद सायं 5:50 बजे भगवान श्रीराम का प्रकटीकरण होगा। इसके तीन मिनट बाद सायं 5:53 बजे रावण वध एवं रावण दहन होगा।
करीब 200 हनुमान सभाओं के पहुंचने की उम्मीद
प्रधान ने बताया कि अभी तक करीब 70 हनुमान सभाओं का पंजीकरण प्राप्त हो चुका है। पिछले वर्षों के अनुभव और इस वर्ष मिल रहे उत्साह को देखते हुए आयोजन में लगभग 170 से 200 हनुमान सभाओं के शामिल होने की उम्मीद है। इन सभाओं के साथ करीब 300 हनुमान स्वरूपों तथा हजारों की संख्या में वानर सेना के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद, सदस्यों की ड्यूटियां निर्धारितउन्होंने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर पंकज गुलियानी, संदीप भोकर, महेश नारंग, सतीश ढींगरा, कमल दुआ व दीपक लूथरा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।