{"_id":"6ac4ffb01a427a9bf8027d9b","slug":"urmila-wins-gold-in-wado-karate-set-to-showcase-her-prowess-at-the-national-competition-panipat-news-c-244-1-sknl1016-165511-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वाडो कराटे में उर्मिला ने जीता स्वर्ण, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वाडो कराटे में उर्मिला ने जीता स्वर्ण, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम
विज्ञापन
वाडो कराटे में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी एसडी विद्या मंदिर हुडा की छात्रा उर्मिला, साथ में प्रधानाच
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा की कक्षा 11वीं की छात्रा उर्मिला वर्मा ने हरियाणा स्टेट वाडो कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्तूबर को माउंट आबू स्कूल अंसल सुशांत सिटी में किया गया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही उर्मिला का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
उर्मिला ने प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब उर्मिला दिसंबर 2026 में कोलकाता में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की वाडो कराटे प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने उनको राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। नियमित अभ्यास और अनुशासन के माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।