{"_id":"6ac5003119d8558eb70425db","slug":"samalkhas-yashasvi-wins-gold-in-wushu-set-to-showcase-prowess-at-the-national-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1011-165498-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वुशू में समालखा के यशस्वी ने जीता स्वर्ण, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वुशू में समालखा के यशस्वी ने जीता स्वर्ण, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
विज्ञापन
अपने कोच के साथ खिलाड़ी यशस्वी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। समालखा के 16 वर्षीय खिलाड़ी यशस्वी ने वुशू में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी जूनियर स्टेट वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। फरीदाबाद में एक अक्तूबर को आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में यशस्वी ने अपने मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही यशस्वी का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन से खिलाड़ी के परिवार में खुशी का माहौल है।
यशस्वी समालखा स्थित ईगल स्पोर्ट्स एकेडमी में वुशू का प्रशिक्षण ले रहे हैं। एकेडमी में कोच प्रिंस राजपूत की देखरेख में वुशू के गुर सिख रहे हैं। यशस्वी लंबे समय से नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं। पहले वह जिला स्तर पर भी पदक जीत चुके हैं। खिलाड़ी ने बताया कि वह स्वर्ण पदक जीतने के बाद बहुत खुश हैं। उनकी इस जीत में उनके कोच और परिवार का सहयोग है। अब वह अपनी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। सुबह-शाम नियमित अभ्यास पर ध्यान देंगे।
उनके पिता ऋषिराज एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं और उनकी मां कविता गृहिणी हैं। परिवार की ओर से यशस्वी को खेल में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है। माता-पिता ने बताया कि बेटे ने अपनी मेहनत से परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। कोच प्रिंस राजपूत ने बताया कि यशस्वी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाने से पहले भी उन्होंने नियमित अभ्यास किया था। जिसका परिणाम स्वर्ण पदक उन्होंने अपने नाम किया है। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण को और बेहतर किया जा रहा है।