{"_id":"6ac4ff46c96c09544302f5b2","slug":"novak-djokovic-wins-china-open-title-after-alex-de-minaur-retired-injured-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाइना ओपन: 39 की उम्र में भी नहीं थमा नोवाक जोकोविच का जलवा, करियर का 102वां खिताब किया अपने नाम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
चाइना ओपन: 39 की उम्र में भी नहीं थमा नोवाक जोकोविच का जलवा, करियर का 102वां खिताब किया अपने नाम
Tue, 06 Oct 2026 07:31 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:31 PM IST
सार
नोवाक जोकोविच ने एलेक्स डी मिनौर के चोट के कारण फाइनल से हटने के बाद चीन ओपन का खिताब जीतकर अपने करियर का 102वां एकल खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
जोकोविच
- फोटो : PTI
विस्तार
नोवाक जोकोविच ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ते हुए 102वां एकल खिताब अपने नाम कर लिया। चाइना ओपन के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर के चोटिल होकर मैच से हटने के बाद जोकोविच को विजेता घोषित किया गया। जब डी मिनौर ने मैच छोड़ा, तब जोकोविच पहला सेट 7-6 (7-3) से जीत चुके थे और दूसरे सेट में 1-0 से आगे चल रहे थे। 39 वर्षीय जोकोविच ने इस जीत के साथ लगातार 21वें साल कम से कम एक एकल खिताब जीतने का सिलसिला भी कायम रखा। पुरुष टेनिस के इतिहास में उनसे ज्यादा एकल खिताब सिर्फ जिमी कोनर्स (109) और रोजर फेडरर (103) ने जीते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
चोट के कारण मैच से हटे डी मिनौर
जोकोविच के खिलाफ फाइनल में डी मिनौर ने पहले सेट में कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन टाई-ब्रेक में सर्बियाई खिलाड़ी ने 7-3 से सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में जोकोविच ने 1-0 की बढ़त बनाई ही थी कि डी मिनौर ने बाएं जांघ में परेशानी के कारण मैच से हटने का फैसला किया। यह जोकोविच का इस साल सिर्फ दूसरा फाइनल था। इससे पहले वह जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, जहां उन्हें कार्लोस अल्काराज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

“I’m very proud” 🏆 @DjokerNole reflects on his run to the Beijing title 👏 #ChinaOpen https://t.co/FH4VmeNEvp
— Tennis TV (@TennisTV) October 6, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
चाइना ओपन में जोकोविच का दबदबा कायम
जोकोविच का चाइना ओपन में दबदबा एक बार फिर देखने को मिला। फाइनल तक पहुंचने के दौरान उन्होंने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को भी हराया। सेमीफाइनल में उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त डेनियल मेदवेदेव से हुआ था। जोकोविच उस मुकाबले में एक सेट और एक ब्रेक की बढ़त बना चुके थे, तभी मेदवेदेव को मैच से बाहर कर दिया गया। इस जीत के साथ जोकोविच की चाइना ओपन में लगातार जीत का सिलसिला 34 मैचों तक पहुंच गया है। वह इस टूर्नामेंट का खिताब अब तक सात बार जीत चुके हैं।