फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minister gives 11 lakh to Baba Lathewala Gaoshala.

Panipat News: बाबा लाठेवाला गोशाला को मंत्री ने दिए 11 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Minister gives 11 lakh to Baba Lathewala Gaoshala.
नौल्था गांव गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। नौल्था गांव स्थित बाबा लाठेवाला गोशाला में मंगलवार को 26 वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि पंचायत व खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार रहे। उन्होंने गोशाला के विकास एवं उत्थान के लिए अपने निजी कोष से 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में पहुंचने पर कमेटी के सदस्यों ने मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार गोवंश संरक्षण और गोसेवा को केवल धार्मिक आस्था का विषय न मानकर इसे जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर ग्रामीण व्यवस्था से जोडक़र आगे बढ़ा रही है। प्रदेश की गोशालाओं को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा लगातार आर्थिक सहायता और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौल्था गांव गोशाला के लिए उनके द्वारा अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक की सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। प्रदेश की विभिन्न गोशालाओं में पशुओं के बेहतर पालन-पोषण के लिए सरकार द्वारा चारे के लिए करोड़ों रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। सरकार ने बछड़े के लिए 10 रुपये, गाय के लिए 20 रुपये व नंदी के लिए 25 रुपये प्रतिदिन की पालन-पोषण राशि निर्धारित की है। इससे गोशालाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित होगी। प्रदेश में शेड वाली गोशालाओं को भी स्वीकृति दी जा चुकी है व नंदियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed