{"_id":"6aef81ed30f114899a086411","slug":"security-tightened-in-punjab-for-diwali-police-presence-increased-in-markets-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1170056-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दिवाली पर पंजाब में सुरक्षा कड़ी, बाजारों में बढ़ाई पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दिवाली पर पंजाब में सुरक्षा कड़ी, बाजारों में बढ़ाई पुलिस फोर्स
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिवाली के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाजारों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की ओर से गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच बढ़ाई गई है।
पंजाब पुलिस ने राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ विशेष घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया। इसके तहत 214 बस अड्डों की जांच की गई। अभियान में 100 से अधिक राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 216 पुलिस टीमों के 1500 से अधिक जवान शामिल हुए। इस दौरान 1161 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
सुरक्षा को लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि 30 अक्तूबर को जालंधर के दो स्कूलों को बम धमाके की धमकी वाले ई-मेल मिले थे। वहीं, चार नवंबर को लुधियाना जिला अदालत को भी धमकी भरा ई-मेल मिला। तलाशी में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने इसे अफवाह साबित होने के बाद भी मामले की जांच जारी रखी है।