{"_id":"6aef891e403231bcd40e986e","slug":"crowds-thronged-the-markets-of-morni-on-dhanteras-and-chhoti-diwali-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-143470-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: धनतेरस और छोटी दीपावली पर मोरनी के बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: धनतेरस और छोटी दीपावली पर मोरनी के बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
मिठाइयों, दीयों, बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पारंपरिक पकवान अस्कलियां बनाने के लिए भी हुई जमकर खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। दीपावली के त्योहार को लेकर मोरनी के बाजारों में इस बार खास रौनक देखने को मिल रही है। धनतेरस और छोटी दीपावली के अवसर पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
दीपावली के मद्देनजर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया हुआ है। बाजारों में मिठाइयों, सजावटी सामान, मिट्टी के दीयों, पूजा सामग्री, बर्तनों, कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर खूब चहल-पहल रही। लोगों ने घरों की सजावट और पूजा-पाठ के लिए जरूरी सामान खरीदा। वहीं, बच्चों और युवाओं में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
पारंपरिक पकवान अस्कलियां बनाने की भी तैयारी
इस बार मोरनी के बाजारों में स्थानीय परंपराओं और पारंपरिक खान-पान का रंग भी देखने को मिला। क्षेत्र के पारंपरिक खाद्य पकवान अस्कलियां बनाने के लिए लोगों ने विशेष रूप से जरूरी सामग्री की खरीदारी की। दीपावली पर हर घर में अस्कलियां बनाने की परंपरा के चलते इससे जुड़ी सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री हुई।
विज्ञापन
धनतेरस और छोटी दीपावली पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और अच्छी खरीदारी से स्थानीय दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। पारंपरिक पकवानों और आधुनिक खरीदारी के संगम ने मोरनी की दीपावली की रौनक को और बढ़ा दिया।
बॉक्स: पारंपरिक स्वाद के बिना अधूरी है दीपावली
मोरनी क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर घरों में पारंपरिक पकवान अस्कलियां बनाने की खास परंपरा है। यही वजह है कि त्योहार के दौरान लोग अन्य सामान के साथ इन्हें तैयार करने की सामग्री की खरीदारी को भी प्राथमिकता देते हैं।