{"_id":"68dfd25e5f79de446407bcf3","slug":"video-palwal-police-made-people-take-an-oath-by-putting-salt-in-a-pot-2025-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल पुलिस की अनोखी पहल: 'न नशा करेंगे... न करने देंगे', लोगों ने लोटे में नमक डालकर खाई कसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल पुलिस की अनोखी पहल: 'न नशा करेंगे... न करने देंगे', लोगों ने लोटे में नमक डालकर खाई कसम
नशे के खिलाफ हरियाणा में चल रहे युद्ध जैसे अभियान के तहत शुक्रवार को पलवल के आगरा चौक पर एक अनोखा कार्यक्रम हुआ। यहां लोगों ने लोटे में नमक डालकर शपथ ली कि वे खुद नशा नहीं करेंगे और न ही अपने परिवार को इसकी ओर बढ़ने देंगे। यह पहल हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख ओपी सिंह, भापुसे के दिशानिर्देशों के तहत की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया और मोहित हांडा के नेतृत्व में चल रहे इस जागरूकता अभियान में ब्यूरो मुख्यालय से आए उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। वर्ष 2023 में 6615 और 2024 में 5969 आरोपी जेल भेजे गए, जबकि इस साल अब तक 4605 अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचाए गए हैं। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि नशे की रोकथाम केवल कानून से नहीं बल्कि समाज की जागरूकता से भी संभव है। नमक लोटा अभियान इसी कड़ी का हिस्सा है, ताकि हर व्यक्ति दिल से नशे को ठुकरा सके। वहीं, गुटखा, पान मसाला और तंबाकू पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को लोगों ने सकारात्मक कदम बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।